साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

21-Feb-2026 07:12 PM

लिवाली बढ़ने से तुवर की कीमतों में बढ़त 

मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में मजबूती का रुख देखने को मिला। मिलर्स और स्टॉकिस्टों की सक्रियता के साथ-साथ सरकारी खरीद से भी तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में तुवर की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। वहीं कर्नाटक में भी सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद जारी है। केंद्र सरकार ने तुवर का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 8,000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि कई प्रमुख मंडियों में मौजूदा खुले बाजार भाव इससे नीचे चल रहे हैं। ऐसे में किसानों का रुझान तेजी से सरकारी खरीद केंद्रों की ओर बढ़ रहा है।खुले बाजार में कीमतें एमएसपी से कम रहने के कारण किसान अपनी उपज सरकारी कांटों पर बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे स्थानीय मंडियों में आवक का दबाव कम हो सकता है। यदि यही स्थिति बनी रहती है तो खुले बाजार में उपलब्ध आपूर्ति सीमित होगी, जिससे भावों को सहारा मिलना स्वाभाविक है। आई ग्रेन इंडिया का कहना है कि सरकारी खरीद की रफ्तार आगामी सप्ताहों में बाजार की दिशा तय करेगी। यदि खरीद प्रक्रिया सुचारू और तेज रहती है, तो तुवर के भाव में और उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर, यदि किसी कारणवश खरीद में धीमापन आता है या खुले बाजार में अचानक आवक बढ़ती है, तो तेजी सीमित भी रह सकती है। 
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कजोर बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल  की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6700/6750 रुपए गजरी 6500/6550 रुपए मटवारा 6400/6450 रुपए मलावी 6000/6050 रुपए व सूडान 8000/8050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मजबूत मांग के समर्थन से चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 8150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
आयातित     
निर्यात मांग शांत पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज किया गया और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 900 डॉलर प्रति टन रह गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 350 रुपए व देसी तुवर में भी 300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8400 रुपए व देसी 8600/8700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपये प्रति क्विंटल का तेजी  दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 7300/8451 रुपये,अकोला 8300/8350 रुपये, लातूर में 8000/8220 रुपये, नागपुर में 8200/8250 रुपये, बार्शी 7200/7800 रुपये व उदगीर  में 7800/8200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक   
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 8000/8850 रुपए रायचूर 7875/8419 रुपए बीदर 7810/8772 रुपए व तालिकोट 5100/8420 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
मांग में सुधार होने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8200/8300 रुपए जबलपुर 5500/7700 रुपए पिपरिया 5000/7800 रुपए व करेली 5701/7701 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग  बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत  में 8200/8450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7450/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
तुवर दाल 
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 12000/12800 रुपए, कटनी फटका 11700/11900 रुपए, अकोला 11600/12500 रुपए,लातूर फटका 12500/12700 रुपए, गुलबर्गा फटका 11000/11900 रुपए व कानपुर फटका 11200/11300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।