News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील की चीनी निर्यात में 44% उछाल
23-Feb-2026 11:45 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील की चीनी निर्यात में 44% उछाल
★ फरवरी के शुरुआती दिनों में ब्राजील की चीनी निर्यात में 44% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फरवरी 2026 के पहले 10 कारोबारी दिनों में रोज़ाना औसत निर्यात 1,31,384 टन रहा, जबकि फरवरी 2025 में यह 91,257 टन प्रतिदिन था।
★ इस अवधि में चीनी और शीरे का कुल निर्यात 13.13 लाख टन रहा। हालांकि औसत निर्यात कीमत 22.6% गिरकर 477.8 डॉलर प्रति टन से घटकर 370.1 डॉलर प्रति टन रह गई।
★ कम कीमतों के बावजूद अधिक शिपमेंट के कारण रोज़ाना औसत निर्यात आय 11.5% बढ़कर 48.62 मिलियन डॉलर हो गई। फरवरी 2026 के पहले 10 कारोबारी दिनों में कुल निर्यात आय 486.23 मिलियन डॉलर रही।
