साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

28-Jun-2025 08:27 PM

लिवाली कमजोर बनी रहने से मूंग की कीमतों में गिरावट    

नई दिल्ली। उत्पादक मंडियों में मूंग की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहने और उपभोक्ता स्तर पर ग्राहकी कमजोर पड़ने के चलते चालू सप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख देखा गया।  मूंग दाल में उठाव अपेक्षा से कम रहने के कारण मिलर्स की लिवाली भी सीमित रही है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, खरीफ सीजन की बुवाई की स्थिति और मौसम के रुख पर भी भावों की आगे की दिशा निर्भर करेगी। बिकवाली का दबाव बढ़ने व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का  मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव  मध्य प्रदेश लाइन 7200/7300 रुपए व उत्तर प्रदेश लाइन 7200/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
राजस्थान 
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा  देखा गया और सप्ताहांत में भाव  जोधपुर 6100/7050 रुपए जयपुर  6750/7200 रुपए नागौर 6300/6800 रुपए  मेड़ता 6500/7000 रुपए व किशनगढ़ 5000/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में इस साप्ताह ग्रीष्मकालीन नयी मूंग की आवक दबाव बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 5500/7350 रुपए इंदौर 6500/7200 रुपए जबलपुर 5000/7200 रुपए हरदा 6000/7700 रुपए व खिरकिया 7000/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी।  
महाराष्ट्र  
लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की जोरदार गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव  लातुर 6000/7500 रुपए अकोला 6250/8750 रुपए ,बार्शी 5500/6200 रुपए,अहमदनगर 5600/7100 रुपए व खामगाव 5500/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य  
ग्राहकी का अभाव बना रहने चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मूंग की कीमतों में 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में ललितपुर 6500/6900 रुपए कोंच 6100/6690 रुपए व जालौन 6550/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मूंग दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की  गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8900/11800 रुपए जोधपुर 8750/9450 रुपए जयपुर 8200/8800 रुपए भाटापारा 9200/9700 रुपए जलगांव 9200/9600 रुपए व इंदौर 8700/9800 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।