साप्ताहिक समीक्षा-चना
27-Jan-2025 08:00 PM
मांग नीरस बनी रहने से चना की कीमतों में गिरावट जारी
नई दिल्ली। बिकवाली का दबाव बना रहने से नीरस मांग के चलते गत साप्ताह के दौरान भी चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मिलर्स की ओर से चना की खपत कमजोर है, जिसके कारण चना की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चना दाल और बेसन का उठाव नहीं होने से दाल मिलर्स की खरीदारी सीमित बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया से चना का आयात लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू कीमतों पर दबाव बना हुआ है। जनवरी माह में काफी शिपमेंट पोर्ट पर पहुंच चुके है। जो आयातित चना की आपूर्ति को और बढ़ा देगा। कृषि उत्पादन में वृद्धि: इस वर्ष देश में चना की बिजाई 96.65 लाख हेक्टर में हुई है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले थोड़ी अधिक है (95.87 लाख हेक्टर)। कर्नाटक और महाराष्ट्र में चना की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है, हालांकि, इसका दबाव पूरी तरह से आने में कुछ समय लगेगा। दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 275 रुपए प्रति क्विंटल मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 6100 रुपए व राजस्थान लाइन 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता बढ़ने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से गत साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 300 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 275 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5700 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 5800/5825 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से गत साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5000/5600 रुपए जयपुर 6100/6150 रुपए बीकानेर 5800/5850 रुपए किशनगढ़ 5000/5500 रुपए व कोटा 4800/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
ग्राहकी का अभाव बना रहने से गत साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6100/6250 रुपए अकोला 6100/6150 रुपए नागपुर 6200 रुपए उदगीर 5600/5700 रुपए व अहमदनगर 6000/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से गत साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5800 रुपए गंजबासोदा 5200/5800 रुपए सागर 5000/5600 रुपए कटनी 6000/6050 रुपए व इंदौर 5800/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 350 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5900/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी गत साप्ताह 375 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6125 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दाल की कीमतों में 150/300 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7400/7600 रुपए भाटापरा 7550 रुपए कटनी 7350/7550 रुपए,गुलबर्गा 7200/7400 रुपए जलगांव 7200 रुपए इंदौर 7400/7500 रुपए जयपुर 7000 रुपए व कानपुर 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
