यूक्रेन की पीली मटर व्यापार प्रभावित, भारत के फैसले का बड़ा असर

09-Apr-2026 03:07 PM

यूक्रेन की पीली मटर व्यापार प्रभावित, भारत के फैसले का बड़ा असर

★ यूक्रेन में इस साल रिकॉर्ड लगभग 6.5 लाख टन पीली मटर उत्पादन के बावजूद बाजार कमजोर बना हुआ है और कीमतें $270–280 से गिरकर $230–240 प्रति टन (CPT Odesa) तक आ गई हैं। सबसे बड़ा झटका भारत के फैसले से लगा, जहां नवंबर 2025 में 30% आयात शुल्क फिर लागू होने से यूक्रेन की भारत को निर्यात करीब 60% घट गया।

★ साथ ही रूस सस्ते दाम पर तुर्की, चीन और अन्य बाजारों में हिस्सेदारी बढ़ाकर यूक्रेन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा बन गया है।

★ लॉजिस्टिक्स जोखिम, बंदरगाह बाधाएं और युद्ध लागत के कारण यूक्रेन की सप्लाई विश्वसनीय नहीं रह गई है, जिससे खरीदार अब केवल सस्ते दाम नहीं बल्कि भरोसेमंद आपूर्ति को प्राथमिकता दे रहे हैं।

★ कुल मिलाकर, वैश्विक पीली मटर बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां अब कीमत से ज्यादा सप्लाई की स्थिरता और लॉजिस्टिक्स अहम भूमिका निभा रहे हैं।