साप्ताहिक समीक्षा-चना
14-Mar-2026 09:13 PM
मांग में सुधार होने से चना की कीमतों में बढ़त
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में मजबूती का रुख देखने को मिला है। पिछले दिनों भावों में आई गिरावट के बाद किसानों और व्यापारियों की बिकवाली कुछ शांत पड़ गई, जबकि दूसरी ओर मांग में सुधार दर्ज किया गया। इसके चलते चना की कीमतों में हल्का सुधार देखने को मिला। इस बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश की प्रमुख उत्पादक मंडियों में नई चना फसल की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। कई इलाकों में फसल की कटाई शुरू हो चुकी है और मंडियों में नई फसल की उपलब्धता बढ़ रही है। हालांकि शुरुआती दौर में आवक अभी सीमित बताई जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। नई फसल की आमद को देखते हुए स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की सक्रियता भी बढ़ी है। मिलर्स आगे की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खरीदारी कर रहे हैं, जबकि स्टाकिस्टों द्वारा भी घटे भावों पर माल उठाया जा रहा है। इससे बाजार में मांग को समर्थन मिला और कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5550/5575 रुपए व राजस्थान लाइन 5625/5650 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से इस साप्ताह आयातित चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी। और इस तेजी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5200 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5425 रुपए व मुंद्रा 5350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/5000 रुपए जयपुर 5425 रुपए बीकानेर 5150/5200 रुपए किशनगढ़ 4700/5100 रुपए व कोटा 4700/5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में नए चना की उपलब्धता बढ़ने व बिकवाली का दबाव से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5200/5400 रुपए लातूर 5300/5600 रुपए अकोला 5400 रुपए नागपुर 5400 रुपए व अहमदनगर 4600/4800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग बेहतर होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5000/5250 रुपए गंजबासोदा 4800/5500 रुपए सागर 500/5300 रुपए कटनी 5550/5650 रुपए व इंदौर 5400/5650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 5700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रायपुर चना में भी इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 5450/5575 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
चना दाल
चना की तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 75/100 रुपए क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6525/6800 रुपए भाटापरा 6550/6650 रुपए कटनी 6850 रुपए,गुलबर्गा 6400/6600 रुपए जलगांव 6600/7000 रुपए इंदौर 6600 रुपए जयपुर 6375 रुपए व कानपुर 6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
