साप्ताहिक समीक्षा-चना
21-Feb-2026 07:06 PM
मांग में सुधार होने से चना की कीमतों में सुधार
नई दिल्ली। घचालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। पिछले कुछ समय से लगातार दबाव में चल रहे चना भावों को इस सप्ताह समर्थन मिला, क्योंकि निचले स्तरों पर बिकवाली घट गई और लिवाली में तेजी देखने को मिली। विशेष रूप से स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से बाजार में सकारात्मक रुख बना रहा। मिलर्स ने आगामी मांग को ध्यान में रखते हुए स्टॉक बढ़ाना शुरू किया, जबकि स्टॉकिस्टों ने भी सीमित उपलब्धता और संभावित भविष्य की तेजी को देखते हुए खरीदारी में रुचि दिखाई। इससे मंडियों में मांग का संतुलन मजबूत हुआ और भावों में सुधार देखने को मिला। इस बीच, नई चना फसल की आवक दक्षिण और पश्चिम भारत के प्रमुख उत्पादक राज्यो कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में धीरे-धीरे शुरू हो चुकी है। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल आवक सीमित है और अभी फसल का मुख्य सीज़न शुरू नहीं हुआ है। शुरुआती आवक में नमी की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण मिलर्स चयनात्मक खरीदारी कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहा और फसल की कटाई में तेजी आई, तो बाजारों में आवक बढ़ सकती है। आवक तेज होने की स्थिति में आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे भावों पर दबाव बनने की आशंका भी जताई जा रही है। खासकर यदि स्टॉकिस्ट मौजूदा ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली करते हैं, तो बाजार में फिर से नरमी का रुख आ सकता है। दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से दिल्ली चना की कीमतों में आज 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5700/5725 रुपए व राजस्थान लाइन 5750/5775 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से इस साप्ताह आयातित चना में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया। और इस सुधार के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5325 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5450 रुपए व मुंद्रा 5375 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4700/5150 रुपए जयपुर 5800 रुपए बीकानेर 5250/5300 रुपए किशनगढ़ 5000/5300 रुपए व कोटा 4500/5251 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली शांत पड़ने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5250/5450 रुपए लातूर 5300/5575 रुपए अकोला 5650 रुपए नागपुर 5500/5600 रुपए व अहमदनगर 4900/5100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5200/5400 रुपए गंजबासोदा 4800/5400 रुपए सागर 5000/5300 रुपए कटनी 5700/5750 रुपए व इंदौर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 125 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 5825/5850 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रायपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट साथ भाव सप्ताहंत में 5600/5700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
चना दाल
चना की तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/75 रुपए क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधर के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6525/6800 रुपए भाटापरा 6650/6800 रुपए कटनी 6975 रुपए,गुलबर्गा 6400/6500 रुपए जलगांव 6700/7100 रुपए इंदौर 6700 रुपए जयपुर 6625 रुपए व कानपुर 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
