सौंफ - निर्यात मांग कम

23-May-2024 07:03 PM

नई दिल्ली । कीमतों में लगभग 14/15 रुपए प्रति किलो की तेजी आने के पश्चात निर्यात मांग प्रभावित हुई है। जिस कारण से फिर से कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों सौंफ का निर्यात भाव 65 रुपए चल रहा था जोकि चालू सप्ताह के शुरू में बढ़कर 89/90 रुपए हो गया था। लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण निर्यातकों की लिवाली कमजोर पड़ गई है। जिस कारण से आज भाव घटकर 84/85 रुपए पर आ गया है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष किसानों को अच्छी कीमतें मिलने के कारण चालू सीजन के लिए उत्पादक राज्यों में सौंफ की बिजाई अधिक क्षेत्रफल पर की गई।

और उत्पादन भी गत वर्ष 20/21 लाख बोरी की तुलना में 38/39 लाख बोरी (प्रत्येक बोरी 55 किलो) के आसपास होने के अनुमान है। सूत्रों का मानना है कि भाव काफी घट जाने के कारण वर्तमान भावों में अब अधिक मन्दा संभव नहीं है।