रूस के गेहूं का दाम ऊंचा होने से मिस्र की सरकारी एजेंसी ने आयात का टेंडर स्थगित किया

08-Mar-2024 07:01 PM

काहिरा । मिस्र की सरकारी अनाज खरीद एजेंसी- जी ए एच सी ने 1 से 10 मई के शिपमेंट के लिए गेहूं के आयात का एक टेंडर जारी किया था लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया है क्योंकि इसमें ऑफर मूल्य काफी ऊंचा था।

इस टेंडर में सबसे नीची बोली बुल्गारिया मूल के गेहूं की लगाई गई थी। हालांकि मिस्र की सरकारी एजेंसी- के टेंडर निरस्त करने का कोई कारण नहीं बताया है लेकिन माना जा रहा है कि इसका ऑफर भाव उसे पसंद नहीं आया।

दिलचस्प तथ्य यह है कि बुल्गारिया मूल के गेहूं की दो बोली लगाई गई थी। इस तरह इस गेहूं का मिस्र पहुंच भाव क्रमश: 242.20 डॉलर प्रति टन एवं 250.27 डॉलर प्रति टन बैठ रहा था।

बुल्गारिया पूल के अलावा रोमानिया एवं फ्रांस के गेहूं का ऑफर भी काफी आकर्षक था। कुल मिलाकर इस टेंडर में 27 ऑफर प्राप्त हुए थे। रूस के गेहूं का ऑफर ऊंचा था इसलिए वहां प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गया था।

बुल्गारिया मूल के गेहूं के लिए क्रमश: 180 दिन एवं 270 दिन में भुगतान करने का आकर्षक ऑफर भी दिया गया था। जहां तक रूस के गेहूं की बात है तो इसका ऑफर मूल्य 235 डॉलर प्रति टन 180 दिनों भुगतान के लिए तथा 210 डॉलर प्रति टन का ऑफर 270 दिन के भुगतान के लिए दिया गया था।

समझा जाता है कि गेहूं का वैश्विक बाजार भाव इस टेंडर में पेश किए गए ऑफर से नीचे चल रहा है इसलिए मिस्र की सरकारी एजेंसी ने टेंडर को ही स्थगित करने का निर्णय ले लिया।