News Capsule/न्यूज कैप्सूलl: भारत ने चार साल के अंतराल के बाद गेहूं निर्यात फिर शुरू किया: रॉयटर्स
04-May-2026 12:50 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूलl: भारत ने चार साल के अंतराल के बाद गेहूं निर्यात फिर शुरू किया: रॉयटर्स
★ बंपर उत्पादन, वैश्विक कीमतों में तेजी और बढ़े हुए फ्रेट रेट्स के चलते भारत ने करीब चार साल बाद गेहूं निर्यात की शुरुआत कर दी है।
★ रिपोर्ट के अनुसार, ITC Limited ने गुजरात के कांडला पोर्ट्स पर 22,000 मीट्रिक टन गेहूं की लोडिंग शुरू की है, जिसे UAE भेजा जा रहा है।
★ ट्रेड सूत्रों के मुताबिक एशिया और मध्य-पूर्व के खरीदारों के लिए भारतीय गेहूं अब प्रतिस्पर्धी हो गया है।
★ इसके पीछे मुख्य कारण बंपर फसल (रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान), अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी और ऊंचे फ्रेट रेट्स के बावजूद आकर्षक डील हैं।
★ भारत ने 2022 में गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे 2023 और 2024 में भी जारी रखा गया। उस समय भीषण गर्मी के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ, स्टॉक घटे और घरेलू कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं।
