News Capsule/न्यूज कैप्सूल: धान-गेहूं से दूरी: बिहार में दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा रुझान
28-Apr-2026 10:05 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: धान-गेहूं से दूरी: बिहार में दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा रुझान
★ रबी 2025-26 में कुल खेती का रकबा बढ़कर 23.81 लाख हेक्टेयर हो गया, जो खरीफ 2025 के 18.89 लाख हेक्टेयर से अधिक है।
★ रबी सीजन में गेहूं का दबदबा घटकर 60.65% रह गया है, जबकि मक्का 14.73% हिस्सेदारी के साथ दूसरी प्रमुख फसल बनकर उभरा है। मसूर, सरसों और चना जैसी फसलों का कुल हिस्सा 16% से ज्यादा हो गया है, जो फसल विविधीकरण की ओर इशारा करता है।
★ खरीफ सीजन में अभी भी 86.70% रकबे पर धान का कब्जा बना हुआ है। लेकिन उत्तर बिहार में मखाना, जूट, सब्जियां और मसालों की खेती तेजी से बढ़ रही है।
★ आम, केला और लीची जैसी नकदी फसलों की ओर बढ़ता रुझान बताता है कि बिहार की खेती अब धीरे-धीरे बाजार आधारित मॉडल की ओर बढ़ रही है।
