News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सस्केचेवान में अत्यधिक बारिश बनी किसानों के लिए चुनौती
26-Jun-2026 10:23 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सस्केचेवान में अत्यधिक बारिश बनी किसानों के लिए चुनौती
★ कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में बुवाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब किसानों का ध्यान खरपतवारनाशी (हर्बीसाइड) के छिड़काव, कीट एवं रोग प्रबंधन पर केंद्रित है। हालांकि, पिछले सप्ताह हुई व्यापक बारिश ने कई क्षेत्रों में खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
★ सस्केचेवान कृषि विभाग के अनुसार, प्रांत में 99% बुवाई पूरी हो चुकी है। अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई, लेकिन कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश के कारण खेत संतृप्त (सैचुरेटेड) हो गए हैं। तेज हवाओं के साथ आई बारिश के कारण फसलों पर हर्बीसाइड का छिड़काव भी कई स्थानों पर विलंबित हो गया है।
★ बारिश से मिट्टी की नमी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रांत में वर्तमान में ऊपरी मिट्टी (टॉपसॉयल) की नमी लगभग 15% क्षेत्रों में अधिक (सरप्लस), 74% क्षेत्रों में पर्याप्त (एडिक्वेट), 10% क्षेत्रों में कम (शॉर्ट) और 1% क्षेत्रों में बहुत कम (वेरी शॉर्ट) दर्ज की गई है। हालांकि, जिन क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा हुई है वहां जलभराव के कारण फसल विकास और खेतों में होने वाले कृषि कार्यों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
