News Capsule/न्यूज कैप्सूल: म्यांमार - दलहनों के निर्यात में कमी, उड़द और तूर में गिरावट: OATA
01-Apr-2026 03:48 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: म्यांमार - दलहनों के निर्यात में कमी, उड़द और तूर में गिरावट: OATA
उड़द
★ मार्च 2026 में निर्यात घटकर 53,962 टन रह गया, जबकि मार्च 2025 में यह 89,563 टन था। इस तरह करीब 35,601 टन यानी लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
★ जनवरी से मार्च 2026 के दौरान उड़द का कुल निर्यात 1,36,635 टन रहा, जो पिछले साल इसी अवधि के 1,69,829 टन से करीब 33,194 टन यानी लगभग 19.5 प्रतिशत कम है।
~~~~~~~~
तूर (अरहर)
★ मार्च में गिरावट देखी गई है। मार्च 2026 में निर्यात 27,269 टन रहा, जो मार्च 2025 के 41,410 टन के मुकाबले 14,140 टन यानी करीब 34 प्रतिशत कम है।
★ हालांकि जनवरी से मार्च के आंकड़ों में तूर की गिरावट सीमित रही है। इस अवधि में निर्यात 44,430 टन रहा, जो पिछले साल के 47,016 टन से करीब 2,586 टन यानी लगभग 5.5 प्रतिशत कम है।
~~~~~~~~
भारत पर असर
★ उड़द में तेज गिरावट के कारण बाजार में तेजी का रुझान बन सकता है, जबकि तूर में सीमित गिरावट के चलते हल्का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
★ इस वर्ष दोनों फसलों का उत्पादन भी घटा है। म्यांमार में उड़द और तूर की फसल आ चुकी है, जबकि अफ्रीका से तूर अगस्त के बाद आएगी।
ऐसे में कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।
