News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा दलहन बाजार: सप्लाई दबाव बरकरार, लाल मसूर में मांग मजबूत
02-Apr-2026 02:55 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा दलहन बाजार: सप्लाई दबाव बरकरार, लाल मसूर में मांग मजबूत
★ वैश्विक दलहन बाजार में इस सप्ताह भी संतुलित लेकिन दबावयुक्त रुझान देखने को मिला। जहां मटर और हरी मसूर में भारी उपलब्धता के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है, वहीं लाल मसूर में सक्रिय मांग से मजबूती बनी हुई है।
~~~~~
मटर बाजार
★ चीन द्वारा आयात गतिविधि फिर से शुरू करने से पीले मटर को सपोर्ट मिला है, लेकिन बड़े कैरीओवर स्टॉक के कारण तेजी सीमित है।
भाव इस प्रकार रहे
★ पुरानी पीला मटर: $8.50/bu (₹2,550–2,650/क्विंटल)
★ नई मटर: $7–8/bu (₹2,100–2,450/क्विंटल)
★ हरी और मेपल मटर में भी सीमित सुधार देखने को मिला है, लेकिन कुल मिलाकर सप्लाई अधिक बनी हुई है, जिससे बाजार पर दबाव जारी है।
~~~~~~~
काबुली चना बाजार
★ चना बाजार में स्थिरता, लेकिन व्यापार धीमा।
★ पुराना काबुली चना: $0.26–0.27/lb (₹4,700–4,900/क्विंटल)
★ नया चना: $0.25–0.26/lb (₹4,500–4,700/क्विंटल)
★ बाजार में बड़े कैरीओवर स्टॉक और सीमित खरीदारी के चलते कीमतों में तेजी नहीं आ रही। हालांकि, आगामी सीजन में बुवाई घटने के संकेत मिल रहे हैं, जो आगे चलकर सपोर्ट दे सकते हैं।
~~~~~~~~~
मसूर बाजार
★ लाल मसूर में इस सप्ताह मजबूती दर्ज की गई है, जहां खरीदार सक्रिय दिखे।
★ लाल मसूर: $0.26/lb (₹4,700–4,800/क्विंटल)
★ वहीं, हरी मसूर (बड़ी और छोटी) में मांग कमजोर बनी हुई है और कीमतें स्थिर हैं। किसानों के पास बड़े स्टॉक होने के कारण बाजार में बिक्री और लॉजिस्टिक बोटलनेक का जोखिम बढ़ रहा है।
★ साथ ही अधिक स्टॉक के कारण हरी मसूर में कीमतों पर दबाव, लंबे समय तक स्टोरेज से क्वालिटी गिरने का खतरा और नई फसल आने से पहले बड़ी तेजी की संभावना कम।
★ अभी हाल हे में भारत ने पीली मटर आयात को अगले 1 साल बढाकर 31 मार्च 2027 किया।
