चीनी उत्पादन का सीजन अंतिम चरण में पहुंचा

02-Apr-2026 04:00 PM

नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने 2025-26 सीजन के लिए गन्ना के घरेलू उत्पादन का जो अनुमान लगाया था उससे लग रहा था कि इस बार इसकी क्रशिंग लम्बे समय तक जारी रहेगी और देश में चीनी का भरपूर उत्पादन होगा। एथनॉल का जो कोटा नियत किया गया वह भी छोटा था और उसके निर्माण में 30-35 लाख टन चीनी के समतुल्य गन्ना अवयवों का इस्तेमाल पर्याप्त माना जा रहा था।

अब जो परिदृश्य उभरकर सामने आ रहा है वह ज्यादा उत्साहवर्धक नहीं है। बेशक 31 मार्च तक चीनी का उत्पादन पिछले मार्केटिंग सीजन की सम्पूर्ण अवधि के सकल चीनी का उत्पादन पिछले मार्केटिंग सीजन की सम्पूर्ण अवधि के सकल उत्पादन से करीब 10 लाख टन ऊपर पहुंच गया लेकिन क्रियाशील चीनी मिलों की संख्या घटकर 74 पर आ गई है और इन इकाइयों को भी पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल (गन्ना) प्राप्त नहीं हो रहा है।

ऐसा प्रतीत होता है कि चालू माह के अंत तक इक्का-दुक्का मिलों को छोड़कर शेष सभी इकाइयां बंद हो जाएगी और चीनी का कुल उत्पादन आरंभिक अनुमान से काफी पीछे रह जाएगा। इसका सकल उत्पादन 300 लाख टन तक पहुंचाना मुश्किल लगता है।