News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा में मसूर और मटर के स्टॉक में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, सोयाबीन भंडार घटे

08-May-2026 11:41 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा में मसूर और मटर के स्टॉक में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, सोयाबीन भंडार घटे
★ Statistics Canada के अनुसार 31 मार्च 2026 तक कनाडा में दालों और तिलहनों के स्टॉक में बड़ा बदलाव देखने को मिला।
★ मटर का स्टॉक बढ़कर 25.05 लाख टन पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 84.7% अधिक है।
★ मसूर का स्टॉक 126.7% की भारी बढ़त के साथ 23.76 लाख टन दर्ज किया गया, जो पिछले कई वर्षों का उच्चतम स्तर माना जा रहा है।
★ कैनोला स्टॉक भी बढ़कर 99.85 लाख टन पर पहुंच गया, जिससे बाजार में पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है। मजबूत क्रशिंग मार्जिन के बावजूद अधिक उपलब्धता के कारण कैनोला बेसिस में खास सुधार नहीं देखा गया।
★ इसके विपरीत, सोयाबीन स्टॉक में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। 31 मार्च 2026 तक सोयाबीन भंडार घटकर 14.97 लाख टन रह गया, जो पिछले साल की तुलना में 45.7% कम है। बढ़े हुए निर्यात और कुल आपूर्ति में कमी को इसका मुख्य कारण बताया गया।