News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एफसीआई के गोदामों में अनाज का रिकॉर्ड भंडार, MSP वृद्धि और खुली खरीद से बढ़ा स्टॉक
08-May-2026 11:34 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एफसीआई के गोदामों में अनाज का रिकॉर्ड भंडार, MSP वृद्धि और खुली खरीद से बढ़ा स्टॉक
★ केंद्र सरकार के पास खाद्यान्न का रिकॉर्ड स्तर का भंडार बना हुआ है। 1 मई 2026 तक भारतीय खाद्य निगम (FCI) के पास कुल 772.7 लाख टन अनाज स्टॉक मौजूद था, जिसमें 389.5 लाख टन चावल और 383 लाख टन गेहूं शामिल है। यह मात्रा 1 अप्रैल के निर्धारित 210.4 लाख टन बफर मानक से काफी अधिक है। इसके अलावा मिलर्स से मिलने वाला लगभग 300 लाख टन चावल इस आंकड़े में शामिल नहीं है।
★ एफसीआई हर वर्ष प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत करीब 360-380 लाख टन चावल और 180-200 लाख टन गेहूं का वितरण करता है। इसके बावजूद सरकारी गोदामों में अनाज भंडार लगातार बढ़ रहा है।
★ वित्त वर्ष 2025-26 में एफसीआई ने खुले बाजार बिक्री योजना (OMSS) के तहत रिकॉर्ड 100 लाख टन चावल बाजार में बेचा, जबकि गेहूं की बिक्री केवल 6 लाख टन रही।
★ धान और गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में हर साल 3% से 7% तक की बढ़ोतरी तथा किसानों से ओपन-एंडेड खरीद नीति के कारण सरकारी अनाज भंडार लगातार बढ़ रहा है।
