News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एल नीनो की आशंका के बीच गुजरात ने बढ़ाई नर्मदा जल आपूर्ति, फसल वैकल्पिक योजना तैयार

19-Jun-2026 10:36 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एल नीनो की आशंका के बीच गुजरात ने बढ़ाई नर्मदा जल आपूर्ति, फसल वैकल्पिक योजना तैयार
★ गुजरात सरकार ने नर्मदा पाइपलाइन से झीलों को भरने की सीमा 3 किमी से बढ़ाकर 7 किमी कर दी है, जिससे उत्तर गुजरात की 300 से अधिक झीलों को पानी मिलेगा। 
★ संभावित एल नीनो और वर्षा की कमी को देखते हुए सरकार ने किसानों के लिए वैकल्पिक फसल योजना, कम अवधि वाली फसलों की सलाह, पर्याप्त बीज-उर्वरक उपलब्धता और चारे का भंडारण सुनिश्चित किया है।
★ AI आधारित कृषि सलाह प्रणाली के माध्यम से 50 लाख से अधिक किसानों तक मौसम और फसल संबंधी जानकारी पहुंचाई जाएगी।