News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी उद्योग को एथेनॉल और मूल्य संकट के बीच राहत भरी खबर
10-Nov-2025 11:19 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी उद्योग को एथेनॉल और मूल्य संकट के बीच राहत भरी खबर
★ केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 सत्र के लिए 15 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी गई।
★ पहला झटका तब लगा जब नवंबर से शुरू हुए 2025-26 आपूर्ति वर्ष के लिए एथेनॉल आपूर्ति टेंडर में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कुल 1.04 अरब लीटर की मांग में से केवल 0.28 अरब लीटर यानी करीब 27-28% हिस्सा ही गन्ना आधारित फीडस्टॉक्स को आवंटित किया, जबकि अनाज आधारित एथेनॉल उत्पादकों को 72% (0.76 अरब लीटर) आवंटन मिला।
★ यह निर्णय उस समय आया जब चीनी उद्योग ने नीति आयोग के 2021 के जैव ईंधन रोडमैप (2020–25) के अनुसार 40,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश कर 9 अरब लीटर से ज्यादा एथेनॉल उत्पादन क्षमता तैयार की थी। उस रोडमैप में अनुमान था कि 2025–26 तक कुल एथेनॉल आवश्यकता का 55% यानी लगभग 0.55 अरब लीटर योगदान चीनी उद्योग से आएगा।
★ उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025-26 सत्र के लिए गन्ने का SAP लगभग 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा कर शीघ्र पकने वाली किस्म के लिए कीमत 400 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य किस्म के लिए 390 रुपये प्रति क्विंटल, कर्नाटक में कीमत 320 रुपये से बढ़ाकर 330 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई तथा जाब में 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
★ इससे मिलों की उत्पादन लागत 41 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर लगभग 42-43 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाएगी।
★ केंद्र सरकार द्वारा चीनी और शीरे के निर्यात की अनुमति देने तथा शीरे पर लगने वाला 50% निर्यात शुल्क हटाने के निर्णय से उद्योग में नई उम्मीद जगी है।
~~~~~~~~~~~
भारत से चीनी निर्यात
2020/21- 70
2021/22- 110
2022/23- 63
2023/24- 1
2024/25- 10
2025/26- 15 (मंजूरी)
