News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत के166 प्रमुख जलाशयों में जलस्तर लगातार घटा, कमजोर मानसून से खरीफ पर बढ़ी चिंता

26-Jun-2026 09:51 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत के166 प्रमुख जलाशयों में जलस्तर लगातार घटा, कमजोर मानसून से खरीफ पर बढ़ी चिंता
★ देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सुस्त प्रगति के बीच 166 प्रमुख जलाशयों का जल भंडारण लगातार घट रहा है। 25 जून 2026 को समाप्त सप्ताह में जलाशयों का कुल भंडारण घटकर 48.40 अरब घन मीटर (BCM) रह गया, जो एक सप्ताह पहले 50.46 BCM था। यह स्तर पिछले वर्ष की तुलना में कम है, हालांकि 10-वर्षीय औसत से अभी भी ऊपर बना हुआ है।
★ देश के जलाशयों में कुल क्षमता का केवल 26% पानी बचा है और लगभग 90% जलाशय आधे से भी कम भरे हुए हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के दो जलाशय पूरी तरह खाली हो चुके हैं। पूर्वी भारत के 27 तथा दक्षिण भारत के 47 जलाशयों में जल भंडारण 10-वर्षीय औसत से भी नीचे पहुंच गया है।
★ 1 जून से 25 जून के बीच देश में वर्षा सामान्य से 42% कम दर्ज की गई, जिससे यह जून पिछले 146 वर्षों के सबसे शुष्क जून महीनों में शामिल हो गया है। सबसे अधिक वर्षा की कमी मध्य भारत में रही है।
★ हालांकि, मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है। 2 से 8 जुलाई के बीच मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की उम्मीद है, जिससे वर्षा में सुधार हो सकता है।
★ कमजोर वर्षा और घटते जलाशय स्तर से खरीफ फसलों की बुवाई, सिंचाई और जल उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। यदि जुलाई के शुरुआती दिनों में मानसून में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, तो कृषि उत्पादन पर दबाव और बढ़ सकता है।