मेथी - मेथी कीमतों में तेजी : अभी मंदा नहीं
17-May-2024 07:39 PM
नई दिल्ली । आज भी मेथी की कीमतों में तेजी रही। उत्पादक केन्द्रों पर कमजोर आवक एवं बढ़ती मांग के कारण आज उत्पादक केन्द्रों पर मेथी के भाव 100/200 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए।
अभी बाजार में और तेजी संभव नहीं है। क्योंकि अमचूर की फसल आने के कारण अभी लोकल अच्छी रहेगी। वर्तमान में मध्य प्रदेश की मंडियों में मेथी का एवरेज भाव 5600/6200 रुपए हो गया है।
जबकि अप्रैल में भाव 5000/5500 रुपए चल रहा था। चालू सीजन के दौरान देश में मेथी का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में 2/3 लाख क्विंटल कम रहने के समाचार है।
चालू सीजन के दौरान देश में मेथी का उत्पादन 16/17 लाख क्विंटल माना जा रहा है जबकि गत 18/20 लाख क्विंटल रहा था। मेथी का मुख्यत उत्पादन मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात में होता है।
गत सीजन में भाव ऊंचे होने के कारण मेथी के निर्यात में गिरावट रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल-फरवरी 2024 में मेथी का निर्यात 24936 टन का हुआ है।
जबकि अप्रैल-फरवरी 2023 में निर्यात 30688 टन का रहा था। उल्लेखनीय है कि 2022-23 के दौरान मेथी का कुल निर्यात 35059.71 टन का हुआ था जबकि वर्ष 2021-22 में निर्यात 32402.30 टन का रहा।
