मेथी - मुनाफावसूली बिकवाली की संभावना

23-May-2024 07:02 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि मेथी की कीमतों में 10/12 रुपए प्रति किलो की तेजी बन जाने के कारण बाजार में मुनाफावसूली को बिकवाली की संभावना बढ़ गई है। जिस कारण से आगामी दिनों में कीमतों में 2/3 रुपए की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इससे अधिक मंदा संभव नहीं है। यह गिरावट अल्पकाल के लिए होगी। तत्पश्चात कीमतों में फिर तेजी आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों का मानना है कि एक बार की कीमतों में 2/3 रुपए प्रति किलो की गिरावट आने के पश्चात कीमतों में फिर 5/7 रुपए प्रति किलो की तेजी आने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान देश में मेथी का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम हुआ है। वर्तमान में अचार डालने वालों की लिवाली लगभग पूरी हो चुकी है आगामी दिनों में बरसात आने के पश्चात मांग में फिर वृद्धि होगी साथ ही निर्यातक मांग भी बराबर बनी हुई है।