मखाना में रही तेजी

20-Dec-2023 06:27 PM

नई दिल्ली । उत्पादक केन्द्रों पर कमजोर स्टॉक के कारण मखाना की कीमतों में तेजी का दौर शुरू हो गया है और चालू सप्ताह के दौरान कीमतों में 40/50 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रमुख उत्पादक राज्य बिहार में उत्पादन कम होने के कारण मखाना की सप्लाई प्रभावित हो रही है। जिस कारण से आगामी दिनों में भी मखाना के दाम तेज रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

वर्तमान में दिल्ली बाजार में मखाना का क्वालिटीनुसार भाव 750/1000 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है। जबकि दरभंगा में मखाना 5 सुता का भाव 750 रुपए एवं हैडपिक्ड का भाव 960/970 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है।