मखाना कीमतों में तेजी
13-Feb-2024 07:45 PM
नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान उत्पादक केन्द्रों पर उत्पादन कम होने के कारण उत्पादक केन्द्रों पर स्टॉक की कमी बनी हुई है। जिस कारण से खपत केन्द्रों पर मखाना की सप्लाई प्रभावित हो रही है। और भाव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।
दिल्ली बाजार में आज मखाना राजभोग का भाव 50 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ 940/950 रुपए पर बोला जाने लगा है। जबकि दरभंगा में 4 सुता का भाव 600 रुपए से मजबूती के साथ 650 रुपए एवं 5 सुता का भाव 800 रुपए से तेजी के साथ 850 रुपए पर बोला गया है।
हाजिर में माल की कमी होने के कारण आगामी दिनों में भी मखाना के भाव तेज रहने के समाचार है। क्योंकि नई फसल के आने में अभी 5/6 माह का समय शेष है।
