मखाना कीमतों में तेजी
09-Feb-2024 07:03 PM
नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्य बिहार में मखाना का उत्पादन कम होने के कारण उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर स्टॉक कम रह गया है। जिस कारण खपत केन्द्रों पर सप्लाई प्रभावित हो रही है।
परिणामस्वरूप मखाना के भाव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। दिल्ली बाजार में आज- मखाना राजभोग का भाव 40 रुपए प्रति किलो बढ़कर 880/890 रुपए प्रति किलो पर बोला जाने लगा है।
बिहार की मंडियों में भी मखाना के दाम 30/50 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले जा रहे हैं। माल की कमी होने के कारण अभी भी बाजार में धारणा तेजी की बनी हुई है। बिहार की दरभंगा मंडी में हैंडपिक्ड मखाना का भाव 1200 रुपए के स्तर पर बोला जाने लगा है। जबकि 4 सुता का भाव 600 रुपए बोला गया है।
