मक्के में तेजी रही

12-Jan-2024 08:03 PM

नई दिल्ली । आवक कमजोर व लिवाली बेहतर बनी रहने से दिल्ली मक्का 2425 रुपए प्रति किलो बिका। दिल्ली मक्का में 10/20 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।

महाराष्ट्र के भुसावल मंडी में मक्का 2220 रुपए प्रति क्विंटल व लातूर 2000/2500 तक बिका मक्के में 20/25 रुपए की तेजी रही। उत्तर प्रदेश की मंडियों में मक्के की कीमतों में स्थिरता रही।

डिबाई मंडी में भाव 2250 रुपए, खैर 2000 रुपए, एटा 2200 रुपए, मैनपुरी 2100/2150 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिके।

मध्य प्रदेश मक्का उत्पादक मंडी में आवक कमजोर रही देवास मंडी 2350/2400, इटारसी 2025/2230 रुपए, नीमच 2325/2340 रुपए व पिपरिया 2000/2350 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मक्के के बाजार में तेजी देखी जा रही है।