मक्का: एथनोल ब्लेंडिंग प्रोग्राम ने दिया जीवनदान

03-Jan-2025 10:54 AM

मक्का: एथनोल ब्लेंडिंग प्रोग्राम ने दिया जीवनदान
★ आज से 9 साल पहले जो मक्का 850 रुपए पर बिकी थी अब 2700-2800 पर बिक रही है।
★ पिछले तीन सीजन (ग्रीष्मकालीन, रबी व खरीफ 2024) में अच्चा उत्पादन होने के बावजूद कीमतों पर नहीं बना दबाव।
★ जो भी माल किसान लाया वो हाथों-हाथ बिका व स्टॉक में चला गया।
★ चीनी, गन्ना रस, हेवी बी मोलासिस से एथनोल का उत्पादन गत वर्ष रोके जाने से मक्का खपत बढ़ी परन्तु अब चीनी, गन्ना रस और मोलासिस बी से एथनोल बनाने की इजाजत मिल गयी है परन्तु मक्का की डिमांड अभी भी बेहतर बनी हुई है।
★ मक्का एक पीले सोने की तरह उभरकर आया।
★ कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में केवल मक्का की स्टॉकिंग के लिए नए गोदाम बनाए गये।
★ कीमतें इसी प्रकार मजबूत रही तो आगामी खरीफ सीजन के दौरान किसानों की दिलचस्पी मक्का में बढ़ना स्वाभाविक होगा।
★ आगामी खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र में मक्का के रकबे में भारी बढ़ोत्तरी की उम्मीद।
★ रबी सीजन में बिहार में भी अच्छी बिजाई की उम्मीद की जा रही है।
★ कम से कम 4 महीने तक एथनोल के लिए मक्का की डिमांड बनी रहने की उम्मीद। और भविष्य में कीमतें मजबूत रह सकती हैं।