मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
02-Apr-2026 08:30 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
आज सुबह जारी EIA के आंकड़ों के अनुसार 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में अमेरिका में एथेनॉल उत्पादन 10.75 लाख बैरल प्रतिदिन रहा। यह पिछले सप्ताह की तुलना में 41,000 बैरल प्रतिदिन कम है। एथेनॉल का भंडार 11.79 लाख बैरल घटकर 2.5991 करोड़ बैरल रह गया, जिसमें मुख्य कमी मिडवेस्ट और गल्फ क्षेत्रों में देखी गई। एथेनॉल निर्यात 4,000 बैरल प्रतिदिन बढ़कर 1.23 लाख बैरल प्रतिदिन रहा, जबकि रिफाइनर इनपुट 14,000 बैरल प्रतिदिन बढ़कर 9.03 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया।
गुरुवार को जारी होने वाली Export Sales रिपोर्ट में 26 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए पुराने सीजन की मक्का बिक्री 9 से 16 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि नए सीजन की बिक्री 0 से 1 लाख टन के बीच रहने की संभावना है।
USDA की Grain Crushing रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में मक्का की पिसाई 42.48 करोड़ बुशल रही। यह पिछले वर्ष की तुलना में 0.73% अधिक लेकिन जनवरी से 8% कम है। चालू विपणन वर्ष में एथेनॉल के लिए मक्का की खपत अब तक 2.744 अरब बुशल रही है, जो पिछले वर्ष से 70 लाख बुशल कम है। USDA के बैलेंस शीट अनुमान के अनुसार वर्ष-दर-वर्ष खपत में 11.1 करोड़ बुशल की वृद्धि का अनुमान है।
