गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार

02-Apr-2026 08:50 AM

गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
आने वाले 7 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार SRW गेहूं उत्पादक क्षेत्रों और दक्षिणी प्लेन्स के पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिस्सों में वर्षा अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है और वहां आधा इंच से भी कम बारिश हो सकती है।
गुरुवार सुबह जारी होने वाली Export Sales रिपोर्ट में पुराने सीजन के गेहूं की बिक्री 2 से 5 लाख टन के बीच रहने का अनुमान है। नए सीजन की बिक्री 1 से 3 लाख टन के बीच रहने की संभावना है।