मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
10-Feb-2026 08:08 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
एक्सपोर्ट इंस्पेक्शंस डेटा के अनुसार 5 फरवरी को समाप्त सप्ताह में मक्का का शिपमेंट 13.08 लाख मीट्रिक टन (51.49 मिलियन बुशल) रहा। यह पिछले सप्ताह से 14.01% अधिक रहा, लेकिन पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.19% कम है। इस दौरान मेक्सिको 4,76,628 मीट्रिक टन के साथ सबसे बड़ा गंतव्य रहा, जबकि जापान को 1,87,063 मीट्रिक टन और कोलंबिया को 1,35,816 मीट्रिक टन मक्का भेजा गया। चालू मार्केटिंग वर्ष में अब तक कुल शिपमेंट 33.93 मिलियन मीट्रिक टन (1.336 बिलियन बुशल) हो चुका है, जो साल-दर-साल आधार पर 46.72% अधिक है।
यूएसडीए की WASDE रिपोर्ट मंगलवार को जारी होगी। ट्रेडर्स को अमेरिकी एंडिंग स्टॉक्स में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। ब्लूमबर्ग सर्वे के अनुसार औसत अनुमान 2.215 बिलियन बुशल का है। वैश्विक आंकड़ों में संशोधन की संभावना है, जहां ब्राजील का मक्का उत्पादन 1.3 मिलियन मीट्रिक टन बढ़कर 132.3 मिलियन मीट्रिक टन आंका जा रहा है।
AgRural के अनुसार ब्राजील की पहली मक्का फसल की 15% कटाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की 19% गति से आगे है। दूसरी फसल की बुआई 22% तक पहुंच चुकी है, जो 2025 की 20% गति से थोड़ी आगे है।
