मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार

22-Jul-2026 08:44 AM

मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
साप्ताहिक क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार 19 जुलाई तक अमेरिका की 59% मक्का फसल में सिल्किंग (फूल निकलने की अवस्था) पूरी हो चुकी थी, जो 5-वर्षीय औसत से 5 प्रतिशत अंक आगे है। वहीं 13% फसल डो (Dough) अवस्था में पहुंच गई है। अमेरिका में मक्का फसल की अच्छी से उत्कृष्ट (Good to Excellent) श्रेणी 1% घटकर 67% रह गई, जबकि ब्रुगलर500 सूचकांक 1 अंक गिरकर 372 पर आ गया। इस सप्ताह नॉर्थ डकोटा (-18), साउथ डकोटा (-14), कोलोराडो (-23), विस्कॉन्सिन (-8), कंसास (-7), मिसौरी (-7) और मिनेसोटा (-5) में फसल की स्थिति कमजोर हुई। वहीं इलिनॉय में 3 अंक, इंडियाना और आयोवा में 5-5 अंक, नेब्रास्का में 4 अंक तथा ओहायो में 1 अंक का सुधार दर्ज किया गया।
NOAA के 7-दिवसीय वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह नेब्रास्का, कंसास, मिसौरी और ओहायो के कुछ हिस्सों में 1 से 2 इंच बारिश होने की संभावना है। जबकि डकोटा, मिनेसोटा, विस्कॉन्सिन, आयोवा, इलिनॉय और इंडियाना में 0.5 इंच से भी कम वर्षा होने का अनुमान है, जिससे वहां शुष्क मौसम बना रह सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात घोषणा की कि व्यापारिक भेदभाव का हवाला देते हुए अमेरिका कनाडा से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर 50% शुल्क लगाएगा। हालांकि ऊर्जा और पोटाश को इस शुल्क से छूट दी गई है।