मई चीनी कोटा व उसका बाजारों पर असर
28-Apr-2026 08:49 AM
मई चीनी कोटा व उसका बाजारों पर असर
★ खाद्य मंत्रालय ने मई 2026 के लिए 22.5 लाख टन चीनी बिक्री कोटा आवंटित किया, जो मई 2025 में 23.5, मई 2024 में 27 व मई 2023 में 24 लाख टन था यानी साल दर साल कोटा कम आया।
★ जनवरी से मई 2026 तक 113 लाख टन का कोटा आ चुका है जो गत वर्ष (जनवरी-मई 2025) 115 लाख टन था यानी कोटा में 2 लाख टन की गिरावट आई।
★ मई-जून महीने में चीनी की खपत बढ़ती गर्मी के कारण सबसे अधिक होती है।
★ बढ़ती खपत व कम कोटा दिए जाने से भविष्य में चीनी की कीमतों में आ सकता है सुधार।
★ अलनीनो पर रखनी होगी पैनी नजर, अगर बारिश कम हुई तो इसका सीधा असर गन्ना पैदावार पर पड़ेगा जो आगे की रणनीति बनाएगा।
