मगज तरबूज - में गिरावट
23-May-2024 07:04 PM
नई दिल्ली । आज भी मगज-तरबूज की कीमतों में गिरावट बनी रही। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 1 मई से आयात खोल दिए जाने के कारण कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
चालू माह के दौरान अभी तक कीमतों में 100/125 रुपए प्रति किलो का मंदा दर्ज किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि चालू माह के शुरू में 7 स्टार सूडान का भाव 495/500 रुपए एवं 5 स्टार इंडियन का भाव 465 रुपए चल रहा था जबकि दिल्ली में सूडान का भाव 540 रुपए बोला जा रहा था।
जबकि आयातित माल की बराबर सप्लाई बढ़ने के कारण वर्तमान में 7 स्टार सूडान का भाव 380/390 रुपए एवं 5 स्टार इंडियन का भाव 335 रुपए पर आ गया है।
दिल्ली बाजार में भी भाव घटकर 410 रुपए का रह गया है। वर्तमान भावों पर भी व्यापार सीमित है। गत वर्ष मई 2023 की इसी समयावधि में जोधपुर में 7 स्टार सूडान का भाव 660 रुपए एवं 5 स्टार इंडियन का भाव 630 रुपए चल रहा था। जबकि दिल्ली बाजार में भाव 680 रुपए बोला जा रहा था।
