मगज तरबूज में गिरावट
09-Feb-2024 07:08 PM
नई दिल्ली । मगज तरबूज की कीमतों में विगत कुछ दिनों से गिरावट का दौर बना हुआ है। आयात खुलने की संभावना के चलते चालू माह के दौरान अभी तक कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
वर्तमान में बाजार में बिकवाली का बराबर दबाव बना हुआ है जबकि हाजिर में लिवाल कम है। चालू माह के शुरू में जोधपुर मंडी में मगज-तरबूज का 7 स्टार सूडान का भाव 700 रुपए बोला जा रहा था जोकि आज घटकर 610 रुपए पर आ गया है।
5 स्टार इंडियन का भाव आज 575 रुपए पर बोला गया जोकि चालू माह के शुरू में 670 रुपए पर बोला जा रहा था। दिल्ली बाजार में भी आयातित मगज तरबूज सूडान का भाव 640 रुपए पर आ गया। जबकि चालू माह के शुरू में 720 रुपए चल रहा था। जबकि अभी तक सरकार द्वारा आयात का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
