मूंगफली की सरकारी खरीद बेअसर; सरकार को मूंगफली बेचने में किसानों की दिलचस्पी कम
03-Jan-2025 10:45 AM
मूंगफली की सरकारी खरीद बेअसर; सरकार को मूंगफली बेचने में किसानों की दिलचस्पी कम
★ 1 जनवरी तक 5 लाख टन मूंगफली की खरीद की गयी जबकि लक्ष्य 20 लाख टन का है।
★ गुजरात में 13.06 लाख टन लक्ष्य में से 3.7 लाख टन अभी तक खरीद की गयी। यह खरीद 09.02.2025 तक चलेगी।
★ राजस्थान से खरीद 98,977.93 टन की गयी जबकि लक्ष्य 5.31 लाख टन का है। राजस्थान में खरीद 15.02.2025 तक चलेगी।
★ उत्तर प्रदेश के 1.07 लाख टन के लक्ष्य में से केवल 35,687 टन ही खरीद की गयी। राज्य में खरीद 29.01.2025 तक चलेगी।
★ कर्नाटक, हरियाणा से खरीद न के बराबर जबकि आंध्र प्रदेश ने सरकारी खरीद की घोषणा नहीं की।
★ सोया, सरसों व इसके तेलों की लगातार घटती कीमतों से मूंगफली बाजार भी हुए प्रभावित।
★ हालाँकि मूंगफली की खपत नमकीन और मेवों की तरह अब बढ़ने लगी है जिसके कारण कीमतें उस अनुपात में नहीं घट पायी जिस अनुपात में अन्य तिलहन की घटी। गत सीजने में सभी तिलहनों की कीमतें घटी थी परन्तु मूंगफली की अच्छी।
★ जब तक आयात नियम में बदलाव नहीं किये जाते तब तक विशेष तेजी एक आसार कम।
