मांग मजबूत और बिकवाली कमजोर, उड़द की कीमतों में तेजी।
13-Mar-2026 07:11 PM
मांग मजबूत और बिकवाली कमजोर, उड़द की कीमतों में तेजी।
बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग मजबूत बने रहने से उड़द की कीमतों में आज तेजी का रुख देखने को मिला। आयातकों की सीमित बिकवाली तथा दाल मिलर्स और स्टॉकिस्टों की बढ़ती लिवाली से बाजार को अच्छा समर्थन मिल रहा है। बाजार में उपलब्धता सीमित रहने के कारण व्यापारियों का रुख भी मजबूती की ओर बना हुआ है, जिससे भावों में सुधार देखा जा सकता है। लिवाली बेहतर बनी रहने के कारण चेन्नई उड़द की कीमतों में आज 75/100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई और इस तेजी के साथ उड़द के भाव बढ़कर एफएक्यू 8100 रुपये, एफएक्यू पुराना 8700 रुपये तथा नया उड़द 8800 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बनी रहने से दिल्ली भी 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ एफएक्यू 8425 रुपए व एसक्यू 9025 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
