मांग बढ़ने से मसूर की कीमतों में बढ़त

09-Mar-2024 07:40 PM

मुम्बई। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह मसूर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। मसूर उत्पादक क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने से मंडियों में इस साप्ताह नयी मसूर की आवक का दबाव देखा गया। आवक दबाव बढ़ने से सप्ताहांत में  लिवाली कमजोर रही जिस कारण यहां  की कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से इस सप्ताह मुंबई मसूर में 150/225 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी  दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 5950 रुपए हजीरा 6000 रुपए व कंटेनर 6050/6150  रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर में भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 6000/6050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
दिल्ली 
स्टाकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली मसूर की कीमतों में 150/250 रुपए प्रति क्विंटल का तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6225 रुपए ,बूंदी 6750 रुपए उत्तरप्रदेश 6850 रुपए व देसी बड़ी 6225 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश 
बेमौसम बरसात के चलते मध्य प्रदेश में मसूर की फसल को नुकसान पहुंचा। जिसे देख मसूर में स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ी। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में अशोकनगर 5700/5850 रुपए गंजबासोदा 5400/6000 रुपए सागर 5650/5800 रुपए दमोह 5200/6000 रुपए इंदौर 6000/6050 रुपए व कटनी 6325 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
उत्तर प्रदेश  
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इसबढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7275/7300 रुपए मोटी 6250 रुपए कानपुर 6150 रुपए व ललितपुर मोटी 5500/5600 रुपए छोटी 6400/6500 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी केसपोर्ट व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त  देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6350 रुपए खुशरूपुर 6250 रुपए व मोकामा 6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर भी इस साप्ताह 100 रुपए सुधरकर सप्ताहांत में 6100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मसूर दाल 
मसूर की तेजी के सपोर्ट  व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़त देखी गयी और इस बढ़त  के साथ भाव सप्ताहांत में 7200/7300 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।