मांग बनी रहने से गेहूं कीमतों में बढ़त रही
14-Dec-2023 08:06 PM
नई दिल्ली । बिकवाली कमजोर रहने व फ्लौर मिलर्स / आटा चक्की की मांग बनी रहने से दिल्ली गेहूं की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त रही। भाव लारेंस रोड उत्तर प्रदेश / राजस्थान 2500/2575 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
उत्तर प्रदेश की उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक कमजोर देखी गई व गेहूं की कीमतों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी-मंदी देखी गई। मध्य प्रदेश गेहूं मंडियों में गेहूं की मिल क्वालिटी लोकवान और सरबती गेहूं क्वालिटी में 50/100 रुपए की तेजी / मंदी देखी गई।
इंदौर मिल क्वालिटी गेहूं 2400/2550, लोकवान 2600/3278, अन्नपूर्णा 2600/3090 प्रति क्विंटल का बाजार रहा। राजस्थान की कोटा मंडी में मिल क्वालिटी गेहूं की क्वालिटी गेहूं की कीमत 2350/2400 व बेस्ट क्वालिटी गेहूं की कीमत 2600/2750 रुपए प्रति क्विंटल रहे। बिहार के बेगुसराय गेहूं मंडी भाव 2400/2500 रुपए व समस्तीपुर भाव 2575 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।
