लिवाल कमजोर होने से सरसों में गिरावट रही
21-Dec-2023 08:56 PM
★ तेल मिलों की लिवाल कमजोर होने से सरसों में गिरावट।
★ दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उठा-पटक नहीं देखने को मिली। इसके साथ भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। ★ राजस्थान की जयपुर मंडी में आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ भाव 5550 रुपए देखने को मिले। वहीँ पर भरतपुर मंडी में भी 8 रुपए की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ भाव 5280 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।
★ उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज कोई उठा - पटक नहीं देखने को मिला। इसके साथ शमशाबाद भाव 6050 रुपए दिग्नेर भाव 6050 रुपए, अलवर भाव 5950 रुपए, कोटा भाव 5950 रुपए प्रति क्विंटल पर समान बने रहे।
★ हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज 30 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखने को मिला। इस मंदे के साथ भाव 5370 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।
★ सरसों के भावों में अधिक घटबढ़ की संभावना कम।
