लिवाली बढ़ने से मटर की कीमतों में बढ़त
27-Jan-2024 08:23 PM
कानपुर। उत्पादक मंडियों में मटर की उपलब्धता कमजोर बनी रहने व बिकवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। चना की तेजी सपोर्ट से मटर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला।
मटर उत्पादक क्षेत्रों में मौसम फसल के अनुकूल बना रहने से फसल की स्थिति बहुत अच्छी है। फसल की स्थिति अच्छी बनी रहने से इस वर्ष मटर के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बाजार में देसी मटर की उपलब्धता कमजोर बनी हुई है।
देसी मटर का स्टॉक मजबुत हाथो में जो घटे भावों पर बिकवाली के इच्छुक नहीं है। बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बेहतर होने से इस साप्ताह कानपुर मटर की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 5000/5050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 4400/4800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। मांग बेहतर होने से राठ मटर में भी इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 4500/4750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
इसी प्रकार उरई मटर भी सप्ताहांत में 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर 4250/4650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। बिकवाली कमजोर पड़ने से आयातित मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 5250 रुपए व हजीरा रसिया 4750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मटर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों मे कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 5300/5400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
