लिवाली बनी रहने से मटर की कीमतों में बढ़त

13-Jan-2024 07:51 PM

कानपुर। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कनाडा व रूस मटर में 20/25 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी। डॉलर में भाव बढ़ने से मटर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। देश में मटर का बिजाई क्षेत्रफल गत वर्ष के 9.50 लाख हेक्टेयर से सुधरकर इस वर्ष 9.91 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है। सबसे प्रमुख उत्पादक राज्य- उत्तर प्रदेश में समीक्षाधीन अवधि के दौरान मटर का बिजाई क्षेत्र 4.62 लाख हेक्टेयर से सुधरकर 4.69 लाख हेक्टेयर तथा मध्य प्रदेश में 2.54 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2.79 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से आयातित मटर में इस साप्ताह 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 5400 रुपए व हजीरा रसिया 4800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। गुणवत्ता अच्छी होने से कनेडियन मटर ऊंचा बिक रहा है।मांग में सुधार होने से  इस साप्ताह कानपुर मटर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में 4950/5050 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। उपलब्धता कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100/300 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में मिल क्वालिटी 4300/4400 रुपए व पोलिश 4500/4900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार महोबा मटर मे भी इस साप्ताह 400/500 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में 4800/5200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि राठ मटर में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 4300/4900 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। 
मटर दाल  
मटर की तेजी के सपोर्ट व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार  भाव सप्ताहांत में 5300/5400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।