लालमिर्च में गिरावट रही

14-Dec-2023 07:43 PM

नई दिल्ली । आज लालमिर्च की कीमतों में गिरावट रही। प्रमुख उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश की गुंटूर मंडी में नए लालमिर्च की आवक बढ़नी शुरू हो गई है। चालू वित्त वर्ष में उत्पादन अधिक होने के कारण स्टॉकिस्टों ने फील्ड का माल भी निकालना शुरू कर दिया।

जिस कारण से गुंटूर मंडी में कोल्ड की आवक लगभग 80 हजार बोरी की रही और नए मालों की आवक 20/25 हजार बोरी की रही। निर्यातकों की कमजोर मांग एवं लोकल में भी उठाव कम होने से तेजा क्वालिटी का भाव 500 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा।

खम्मम में भी तेजा का भाव 200 रुपए घटाकर बोला गया है। सूत्रों का कहना है कि अधिक उत्पादन के कारण धारणा बाजार में मंदे की बनी हुई है। क्रिसमस एवं नववर्ष के कारण आगामी दिनों में निर्यातकों की लिवाली भी बंद हो जाएगी। जिस कारण से अभी बाजार मंदा रहेगा।