लालमिर्च में गिरावट

13-Feb-2024 07:47 PM

नई दिल्ली । चालू माह के दौरान लालमिर्च की कीमतों में 10/15 रुपए प्रति किलो तेजी बन जाने के कारण ऊंचे भावों पर निर्यातकों एवं लोकल स्टॉकिस्टों की लिवाली प्रभावित होने लगी है। जबकि अच्छी कीमतें मिलने के कारण मंडियों में आवक का दबाव बढ़ने लगा है।

गुंटूर मंडी में आज लालमिर्च की आवक बढ़कर लगभग 2 लाख बोरी की हो गई है। जबकि तेजा का भाव 500 रुपए मंदे के साथ 21500 रुपए पर बोला जाने लगा है।

खम्मम मंडी में भी आवक 65/70 हजार बोरी की हो गई है और तेजा का भाव 22300 रुपए से नरमी के साथ 21850 रुपए पर बोला गया। वारंगल मंडी में भी नई लालमिर्च की आवक 55 हजार बोरी की हो गई है और तेजा का भाव 22000 रुपए से नरमी के साथ 21600 रुपए पर बोला गया। सूत्रों का मानना है कि हाल फिलहाल लालमिर्च की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।