कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार

30-Jul-2026 08:31 AM

कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार
बुधवार को ICE कपास वायदा बाजार में कमजोरी रही और विभिन्न अनुबंधों में 67 से 119 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमत 5.34 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी, जबकि अमेरिकी डॉलर सूचकांक 0.586 अंक मजबूत रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों को बिना किसी बदलाव के यथावत रखा।
अगले 7 दिनों में टेक्सास में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि डेल्टा क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की संभावना है।
कोटलुक ए इंडेक्स 28 जुलाई को 100 अंक बढ़कर 90.10 सेंट प्रति पाउंड पर पहुंच गया। ICE के प्रमाणित कपास भंडार मंगलवार को 90,699 गांठ पर स्थिर रहे। समायोजित विश्व मूल्य (AWP) पिछले सप्ताह 155 अंक घटकर 63.82 सेंट प्रति पाउंड हो गया, जो गुरुवार तक प्रभावी रहेगा।