एमपी सरकार ने मूंग की सरकारी खरीद सीमा 25% से बढ़ाकर 60% की

30-Jul-2026 08:27 AM

एमपी सरकार ने मूंग की सरकारी खरीद सीमा 25% से बढ़ाकर 60% की
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीद को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए प्रति किसान सरकारी खरीद की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी है। यह खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी। सरकार का यह निर्णय किसानों के विरोध प्रदर्शन और उनकी मांगों के बाद लिया गया है।
सरकार के इस फैसले से अब अधिक किसानों की मूंग उपज की सरकारी खरीद हो सकेगी, जिससे किसानों को बेहतर समर्थन मिलने की उम्मीद है। साथ ही खुले बाजार में मूंग की आवक सीमित रहने की संभावना है, जिससे निकट अवधि में मूंग की कीमतों को भी समर्थन मिल सकता है।