कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार

22-Jul-2026 09:04 AM

कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार
ICE कॉटन वायदा बाजार में मंगलवार को अच्छी तेजी रही और सभी प्रमुख अनुबंध 145 से 159 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में 1.76 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई, जबकि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में 0.254 अंक की मजबूती दर्ज की गई।
सोमवार को जारी क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार रविवार तक अमेरिका की 73% कपास फसल में स्क्वायरिंग (कलियां बनना) पूरी हो चुकी थी, जो सामान्य से 1 प्रतिशत अंक आगे है। वहीं 32% फसल में बॉल (रुई के गोले) बनने शुरू हो गए हैं, जो 5-वर्षीय औसत के बराबर है। अच्छी से उत्कृष्ट श्रेणी में कपास की स्थिति 1% सुधरकर 45% हो गई। ब्रुगलर500 सूचकांक 1 अंक बढ़कर 332 पर पहुंच गया। टेक्सास में फसल की स्थिति 2 अंक कमजोर हुई, जबकि जॉर्जिया में कोई बदलाव नहीं हुआ।
20 जुलाई को कॉटलुक ए इंडेक्स 75 अंक घटकर 87.65 सेंट प्रति पाउंड पर आ गया। 20 जुलाई को ICE प्रमाणित कपास भंडार 1,038 गांठ घटकर 97,800 गांठ रह गया। वहीं समायोजित विश्व मूल्य (AWP) पिछले सप्ताह 3.52 सेंट बढ़कर 65.37 सेंट प्रति पाउंड हो गया।