कनाडाई काबुली चना का निर्यात प्रदर्शन बेहतर
13-Mar-2026 08:11 PM
टोरंटों। सरकारी एजेंसी- स्टैट्स कैन के आंकड़ों से ज्ञात होता है कि वर्तमान मार्केटिंग सीजन की पहली छमाही में यानी अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के दौरान कनाडा से काबुली चना का निर्यात बढ़कर 1,15,470 टन पर पहुंच गया जो 2024-25 सीजन की समान अवधि के शिपमेंट 91,278 टन से 27 प्रतिशत या 24,192 टन ज्यादा है।
कनाडा से दिसम्बर 2025 में 22,591 टन काबुली चना का निर्यात हुआ था जो जनवरी 2026 में घटकर 19,840 टन रह गया। इसमें से अमरीका को 5355 टन, तुर्की को 3824 टन तथा पाकिस्तान को 2750 टन का निर्यात किया गया।
स्टैट्स कैन के मुताबिक चालू वर्ष के दौरान कनाडा में काबुली चना के बिजाई क्षेत्र में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया है जबकि बेहतर निर्यात प्रदर्शन के कारण इसका अधिशेष स्टॉक भार स्वरूप नहीं रहेगा।
उधर मैक्सिको में काबुली चना का शानदार उत्पादन होने के संकेत मिल रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया में देसी चना का विशाल उत्पादन हुआ है।
भारत में भी सरकार ने चना की पैदावार बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। इसकी नई फसल आ रही है। कनाडा में अप्रैल-मई के दौरान काबुली चना की बिजाई होगी।
