कनाडा दलहन बाजार
24-Jan-2025 10:33 AM
कनाडा दलहन बाजार
काबुली चना बाजारों में देखी गयी स्थिरता
★ पुराना काबुली चना का भाव 0.40-0.41$/बुशेल एफओबी फ़ार्म चल रहा है।
★ छोटे साइज़ का काबुली चना सस्केच्वान में डिलीवरी भाव 0.34-0.35$/बुशेल बताया गया।
★ नए काबुली चना के भाव 0.35-0.37$/बुशल एफओबी फ़ार्म दर्ज किये गये।
~~~~~~~~~~~~~
मटर बाजारों में देखी गयी स्थिरता, कीमतों में बदलाव नहीं
★ भारत से मटर की डिमांड का चक्र टूटा।
★ भारत कनाडा व रशिया से काबुली चना का आयात कर रहा है तो दूसरी ओर देसी चना का ऑस्ट्रेलिया से।
★ पुरानी मटर के भाव 11$/बुशेल व नई के 10$/बुशेल एफओबी फ़ार्म। पुरानी हरी मटर के 17$ व नई के 13$/बुशेल चल रहे हैं।
★ हरी मटर की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली।
~~~~~~~~~~~~~
छोटी व बड़ी हरी मसूर की पूछ परख निकलनी शुरू
★ नई बड़ी मसूर के भाव 50 सेंट व छोटी मसूर के 43-44 सेंट एफओबी फ़ार्म चल रहे हैं।
★ पुरानी छोटी #1 मसूर की ट्रेडिंग 52-53 सेंट व #2 की 58-60 सेंट के आसपास।
★ लाल मसूर की कीमतों में विशेष बदलाव नहीं। भाव 33-34.5 सेंट एफओबी फ़ार्म चल रहे हैं।
★ नई लाल मसूर की ट्रेडिंग उच्चतम 32 सेंट के भाव पर देखी जा रही है।
