कालीमिर्च में गिरावट
01-Feb-2024 07:15 PM
नई दिल्ली । आज कालीमिर्च की कीमतों में गिरवट रही। केरल एवं कर्नाटक की मंडियों में नए मालों की आवक बढ़नी शुरू हो गई है। और इस वर्ष उत्पादन भी गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार है।
वर्तमान में हाजिर में कालीमिर्च का उठाव कमजोर बना हुआ है। क्योंकि लिवाल नए मालों की आवक बढ़ने का इंतजार कर रहा है। आज कोचीन बाजार में काली मिर्च के भाव 10/15 रुपए एवं कर्नाटक की मंडियों में 5/10 रुपए मंदे के साथ बोले गए।
सूत्रों का कहना है कि चालू सीजन के दौरान कालीमिर्च का उत्पादन 72/75 हजार टन होने की संभावना है जबकि गत वर्ष उत्पादन 60/62 हजार टन का रहा था।
