कई राज्यों में तेज हवा एवं वर्षा से गेहूं की फसल प्रभावित

19-Mar-2026 05:59 PM

नई दिल्ली। देश के उत्तरी, मध्यवर्ती एवं पश्चिमोत्तर राज्यों में तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण खेतो में खड़े गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है.उधर राजस्थान के कोटा संभाग में 10 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों से खरीद आरम्भ नहीं हो सकी। उसके बाद 16 मार्च की तिथि घोषित की गई लेकिन 18 मार्च तक कई क्षेत्रो में इसकी प्रक्रिया स्थगित रही। राजस्थान में गेहूं की खरीद पर किसानो को 2585 रूपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर 150 रूपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की गई है। 

यूपी के सम्भल जिले में 25 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू करने का निर्णय लिया गया है वहां 62 क्रय केन्द्रो पर 48 हजार टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य नियत किया गया है। इधर मथुरा में आंधी-वर्षा से गेहूं की फसल चौपट हो गई है एम पी के सीहोर से शरबती गेहूं का रकबा काफी घट गया है। हाथरस में फसल कुछ हद तक क्षति ग्रस्त हो गई है। कुछ क्षेत्रो में क्वालिटी भी प्रभावित हुई है।